इंदौर पुलिस की बर्बरता, चोरी के शक में महिला को बेल्ट-डंडों से पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में पुलिस की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है इंदौर की तिलक नगर पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला को जमकर पीटा फ़िलहाल पुलिस की पिटाई के कारण उसका हाथ भी टूट गया फिलहाल पूरे मामले की शिकायत जब वह अधिकारियों की गई तो इस पूरे मामले में दो आरक्षक को सस्पेंड कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।तो वही पूरे ही मामले में पुलिस ने पिटाई करने वाले आरक्षको के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है तिलक नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पति सुनील शर्मा ने अपनी पत्नी सहित अन्य लोगों पर ही चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया था वही पुलिस ने इस पूरे मामले में चोरी की संख्या में फरियादी की पत्नी को आरोपी मानते हुए उसे गिरफ्तार किया और उसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने में लिया कर जमकर पिटाई कर दी फिलहाल पुलिस कर्मियों ने इस दौरान महिला पर इतनी बर्बरता पूर्वक पिटाई की कि उसके शरीर पर कई जगह पर पिटाई के निशान साफ तौर पर देखे जा सकते हैं तो वहीं पिटाई के कारण उसका एक हाथ भी टूट गया है वह जेल से छूट कर आई हो पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों की इसके बाद एसपी अभिषेक ने इस पूरे मामले में जांच कर दिया तो वही पूरे मामले में काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है वही अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस महिला की पिटाई की गई है उसके पति सुनील शर्मा का एक अन्य महिला से संबंध है और जब महिला को इस बारे में जानकारी लगी तो महिला के पति और उनकी दूर की रिश्तेदार जो कि उज्जैन में एडीपीओ के पद पर पदस्थ हैं उन्होंने पुलिस से सांठगांठ कर महिला के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज करवाया और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई करवा दी वही पीड़ित महिला का तो यहां तक कहना है कि पति की अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी जब उसको लगी तो पति ने योजनाबद्ध तरीके से इस तरह के आरोप लगाकर बदनाम करने की नियत से प्रकरण दर्ज करवाया है वही पुलिस ने भी इस पूरे मामले में किसी तरह की कोई जांच नहीं की और सीधे उसे पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। तो वहीं प्राथमिक तौर पर पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है तो वही उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया है वहीं पूरे मामले में अभी भी पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है और आने वाले समय में इस पूरे ही मामले में पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है।

Exit mobile version