सीधी कांड को लेकर दलितों का प्रदर्शन, संभागायुक्त कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड को लेकर विपक्ष जहां सरकार पर निशाना साध रही है, तो वही दलित समाज के संगठनों द्वारा भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ लोगों ने दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर संभागायुक्त कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि विगत दिनों मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुबरी कस्बे के विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला ने मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक पर पेशाब करते हुए अपनी मानसिकता का परिचय दिया। जिसका वीडियो भी वायरल किया गया। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कराया साथ ही आरोपित भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही एनएसए लगाया गया। प्रदर्शन करने वाले लोगों की मांग है कि जिस तरह सीएम ने इस मामले को तत्परता से लिया और आरोपी पर कार्रवाई की उसी तरह मध्य प्रदेश अन्य दलित वर्ग पर हुए अत्याचारों के मामलों पर भी शीघ्रता से कार्रवाई की जाए। मनोज परमार ने कहा कि पूरे देश में दलितों पर जमकर अत्याचार हो रहे हैं जिसको रोकना बहुत आवश्यक है, राष्ट्रपति के नाम आज ज्ञापन दिया गया।

Exit mobile version