- इंदौर से पुलिस ने ऐठे ठग बदमाश पर एफआइआर दर्ज की है जो फूड इंस्पेक्टर बनकर बार-बार शादियां कर रहा था।
- सोशल मीडिया पर दोस्ती कर पांच शादी की,फर्जी अफसर पर केस दर्ज
- आरोपित ने पीड़िता के भाई से नौकरी के नाम पर रुपये भी ऐंठे
- फर्जी अफस बन दो माह के अंदर की दो शादियां
इंदौर। हीरानगर पुलिस ने ऐठे ठग बदमाश पर एफआइआर दर्ज की है जो बार-बार शादियां कर रहा था। आरोपित स्वयं को फूड इंस्पेक्टर बताता था। युवतियों से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करता और शारीरिक शौषण करता था। पीड़िता के भाई से भी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है।
एक के बाद एक कर रहा था शादी
टीआइ पीएल शर्मा के मुताबिक कुलकर्णी नगर निवासी 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर लखन के खिलाफ एफआइआर हुई है। आरोपित से पीड़िता की सोशल मीडिया से दोस्ती हुई थी। लखन ने अफसर बताया और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। साथ रहने के दौरान पीड़िता को पता चला आरोपित चार शादियां कर चुका है। युवतियों को तलाक दिए बगैर ही उसके साथ रह रहा है।
दो महीनें के अंदर दो शादी
एक युवती से पीड़िता से विवाह करने के दो माह पूर्व ही शादी की है। इसका विरोध करने पर आरोपित ने पीड़िता को धमकाया। हीरानगर थाना में शिकायत की लेकिन तत्कालीन टीआइ दिलीप पूरी जांच का बहाना बनाते रहे। बुधवार को पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए।
