इंदौर में दो छात्रों ने की आत्महत्या एक ने फांसी लगाई, तो एक ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी है।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। शहर में दो छात्रों ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। पहली घटना पलासिया थाना क्षेत्र की है जिसमें एक छात्र ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना चिटनिस का पूर्वा की है। यहां रहने वाले शशिकांत गोपाल सिलावट ने फांसी लगा ली। गोपाल सिलावट का नया घर बन रहा है। शशिकांत मकान में तरावट करने गया था। काफी देर तक न लौटने पर उसकी मां पहुंची तो देखा उसने फांसी लगा ली है।

छात्रा ने की खुदकुशी
दूसरी घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है, जहां छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच कर रही है। घटना बिजलपुर की बताई गई है। 17 वर्षीय अलका को स्वजन गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। इसके पूर्व निजी अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने रैफर कर दिया। बुधवार रात उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version