हाल ही में भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सड़क पर खुलेआम पैशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था,, इस मामले में शिवसेना ने संज्ञान लेते हुए अपनी आपत्ति जताई है और इस मामले में दोषी युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है,,,
शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार, जिला प्रभारी ग्रंथ सौदे, जिला प्रमुख कुशाग्र शर्मा और अक्षत गंगराड़े ने बताया कि इंदौर स्वच्छता में सतत 6 बार देश में प्रथम आया है,, साथ ही इंदौर अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए अलग पहचान रखता है,, ऐसे में सरेराह पेशाब करने की घटना और इसका वीडियो बनाया जाना,, ना केवल शर्मनाक है बल्कि दंडनीय कृत्य भी है,, इसलिए शिव सेना ने वीडियो के साथ शनिवार को थाना भंवरकुआं को लिखित शिकायत देकर दोषी युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है,,
