सावन के महीने में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम स्थानीय मानस भवन पुरानी मेला ग्राउंड में संपन्न होने जा रहा है। जिस कार्यक्रम कि आज विशाल कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई…इस शोभायात्रा में उज्जैन नगरी से आए कलाकारों ने अपनी डमरु की थाप नृत्य पर लोगों का मनमोह लिया! स्थानीय नोलखी मंदिर स्टेशन रोड से कलश यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई मानस भवन पहुंची। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन भी अपने पति भाजपा नेता संजय जैन टप्पू के साथ चुनावी वर्ष में जमकर थिरके…चुनावी वर्ष होने के कारण शोभायात्रा में सभी पार्टी के नेता नजर आए! दूरदराज से साधु संत भी शोभा यात्रा में पधारे! शोभायात्रा में बाबा महाकाल की सवारी आकर्षण का केंद्र बनी रही! शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
