इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र मे पुलिसकर्मी के लड़के पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही है इसी कड़ी में एक पुलिसकर्मी की लड़की बाथरूम में नहा रही थी उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक पुलिसकर्मी का लड़का उसका वीडियो बनाने लगा लेकिन अचानक लड़की के द्वारा वीडियो बनाते देख लिया गया और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई लेकिन पुलिस ने मात्र छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर इति श्री कर दी।

पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़ित जो कि पुलिसकर्मी की बेटी है तो वहीं पड़ोस में रहने वाले एक पुलिसकर्मी के बेटे ने उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की है वहीं पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह जब बाथरूम में नहा रही थी उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति छुपकर उसका वीडियो बना रहा था लेकिन उसी दौरान उसने बाथरूम में से वीडियो बनाते हुए युवक को देख लिया और तत्काल बाहर आई लेकिन इसी दौरान युवक वहां से भाग गया इसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी अपने पिता सहित अन्य परिजनों को दी और पूरे मामले में मल्हारगंज पुलिस को शिकायत की वहीं मल्हारगंज पुलिस ने इस पूरे मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है और जल्दी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है वही जिस युवक ने युवती का नहाते हुए वीडियो बनाने की कोशिश की उसके पिता इंदौर में ही निरीक्षक के पद पर पदस्थ है ।तो वही जिस युवती का वीडियो युवक के द्वारा बनाया जा रहा था उस युवती के पिता भी थाना प्रभारी स्तर के पद पर इंदौर में ही पदस्थ हैं।

Exit mobile version