✓आरोपी के द्वारा शेयर मार्केट में निवेश करने पर कई गुना मुनाफा कमाकर देने का झांसा देकर कई फरियादीगण से करीब 68 लाख रुपए प्राप्त कर, की थी ठगी।
✓आरोपी पीडितों से कराता था स्वंय के पर्सनल बैंक खातों में धनराशी ट्रांसफर और स्वंय एंजिल ब्रोकिंग फर्म के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश कर कई गुना मुनाफा देने का देता था लालच
✓ आरोपी सन् 2016 में इंपेक्ट रिसर्च कंपनी में था कर्मचारी, वहीं से सीखा लोगों को झांसा देने का हुनर और फिर भोलेवाले लोगों को बताने लगा था खुद को अनुवभी इंवेस्टमेंट एडवाईजर
✓ इंदौर मे पीडितो को लाखों रूपये का चूना लगाकर हुआ था फरार, सीहोर शहर में हार्बल प्रोडक्ट के नाम से खोली थी दुकान, दुकान की आड. में पत्नि के नाम के डीमेट अकाउंट से फिर करने लगा था धोखाधडी की तैयारी ।
इंदौर शहर में आमजन से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, इसी अनुक्रम में अपराध शाखा कार्यालय में इंदौर शहर के विभिन्न स्थानों से कई पीडित आवेदकगण के द्वारा अपने साथ शेयर मार्केट में निवेश कर कई गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 68 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी जांच क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कराई गई ।
शिकायत जॉच में पाया गया कि आशीष साहू पिता राकेश साहू उम्र-30 वर्ष निवासी-म.नं.33 गली नं.01 कैंची छोला भोपाल थाना छोला भोपाल म.प्र वर्तमान पता- शिवाजी नगर कुलकुला मंदिर के सामने वाली गली इंग्लिशपुरा सीहोर थाना कोतवाली सीहोर ने पीडित आवेदकगण से सन् 2021-22 में विभिन्न दिनांको को स्वयं के पर्सनल बैंक खातों में लाखों रूपये शेयर मार्केट में निवेश कर कई गुना मुनाफा कमाकर देने का झांसा देकर प्राप्त कर लिये और फोन बंद कर गायब हो गया । आरोपी ने स्वंय को अनुवभी इंवेस्टमेट एडवाईजर बताकर शेयर मार्केट की बहुत अच्छी जानकारी होना बताकर भरोसा जीतकर आवेदकगणों से लाखों रूपये की धनराशी प्राप्त की और फिर आरोपी प्रारंभ में कुछ कुछ धनराशी प्रोफिट के नाम पर आवेदकगणों को देता रहा जिससे आवेदकगणों का भरोसा आरोपी पर और अधिक बढ गया, जब आवेदकगण से बहुत अधिक धनराशी आरोपी ने प्राप्त कर ली तब इंदौर शहर से भाग गया।
उपरोक्त धोखाधडी की शिकायतों पर जांच उपरांत आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 420, 409 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी जानकारी निकाली तो आरोपी के सीहोर शहर में रहना ज्ञात हुआ तब क्राईम ब्रांच की टीम ने सीहोर शहर में तकनीक व मुखबिर तंत्र के सहारे आरोपी का पता कर आरोपी को पकड लिया।
आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर पूछताछ की जा रही है, अन्य पीडितों से धोखाधडी करने की जानकारी भी निकाली जा रही है, आरोपी से अपराध में उपयोग किए गए ईलेक्ट्रॉनिक सामान व मोबाइल फोन जप्त किए गए है। विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की जा रही है।
