आयुष्मान ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में दादा का किरदार निभाने का संकेत दिया है। इससे पहले ये कहा जा रहा था कि णबीर कपूर सौरव गांगुली का लीड रोल प्ले करेंगे। पिंकविला से इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने इस बात की पुष्टि तो नहीं की लेकिन उन्होंने इन रिपोर्ट्स को गलत भी नहीं बताया। उन्होंने कहा- मैं इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहूंगा। हमें ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए। 26 मई को प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग सौरव गांगुली से मिलने कोलकाता गए थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को लेकर सौरव गांगुली और प्रोड्यूसर्स के बीच डिटेल डिस्कशन हो चुका है। डायरेक्टर ने सौरव गांगुली से उनकी जिंदगी के सबसे दिलचस्प किस्सों पर डिटेल में बात की है। बायोपिक के लिए जरूरी स्क्रिप्ट राइटिंग भी कर ली गई है। फिल्म के स्क्रीनप्ले में सौरव गांगुली की जिंदगी से जुड़ी कई अनसुनी और दिलचस्प कहानियों को शामिल किया गया है
