★ बैंक के नोडल अधिकारियों के साथ क्राईम ब्रांच इंदौर के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बैठक में लिया भाग ।
★ ठगी का शिकार हुये पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदाय करने तथा ऑनलाईन फ्रॉड के त्वरित निराकरण हेतु बैंकों /मर्चेण्ट /वॉलेट्स के नोडल अधिकारियों के साथ हुई विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
★ सायबर फ्रॉड की जांच में चाही गई जानकारियां, बैंकों / मर्चेण्ट/ वॉलेट्स के संबंध में तकनीकी दक्षता संवर्धन तथा आने वाली कठिनाईयों के निराकरण हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्यवाही करने के लिए हुआ जानकारियों का आदान-प्रदान।
★ देश के कोने कोने से आये 60 से अधिक बैंक / मर्चेण्ट / वॉलेट्स के नोडल अधिकारीगण भी हुये सम्मिलित ।
ऑनलाईन मनी फ्रॉड से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 05.09.2023 को रानी सराय रीगल चौराहा पर स्थित क्राईम ब्रांच इंदौर के परिसर में सायबर पुलिस अधिकारियों एवं बैंक / मर्चेण्ट / वैलेट्स के नोडल अधिकारियों के मध्य तकनीकी जानकारी के आदान प्रदान हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध) इंदौर निमिष अग्रवाल के निर्देशानुसार “समन्वयन कार्याशाला” का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री सौम्या अग्रवाल (संपत्ति एवं आर्थिक अपराध) तथा क्राईम ब्रांच इंदौर से सायबर फ्रॉड के नोडल अधिकारी श्री कमल माहेश्वरी एवं विभिन्न बैंक / मर्चेण्ट / वॉलेट्स के देश के कोने-कोने से आये हुये 60 से अधिक नोडल अधिकारीगण व क्राईम ब्रांच का स्टॉफ उपस्थित रहा।
उपरोक्त कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उदेश्य ऑनलाईन फ्रॉड से संबंधित शिकायतों में ठगी का शिकार हुये पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने, बैंक / मर्चेण्ट / वैलेट्स तथा क्राईम ब्रांच के सायबर नोडल अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित करने व सायबर फ्रॉड से संबंधित तकनीकी जानकारी समय पर प्राप्त करने से संबंधित था।
विगत दिनों में ऑनलाईन फ्रॉड से संबंधित प्रकाश में आये नये प्रकारों तथा जांच के दौरान आने वाली चुनौतियों पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई तथा उनके समसामायिक तथा युक्तियुक्त निराकरण हेतु बिन्दुबार दिशानिर्देश साझा किये गये। पूर्व में जिन बैंक / मर्चेण्ट / वॉलेट्स के नोडल अधिकारियों द्वारा उपरोक्त के संबंध में प्रभावी कार्य किया गया उनको अति० पुलिस उपायुक्त श्री राजेश दण्डोतिया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।
