देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

शिक्षित लोग हो रहे ठगी का शिकार, साइबर अपराधियों के ये 10 तरीके कर रहे जेब खाली

सावधान साइबर अपराधियों के कई तरीकों से आपकी जेब खाली कर सकते हैं खाली। अपराधी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करवाने का झांसा देकर ठग लेते हैं।

Abhishek Raghuvanshi23 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • सावधान साइबर अपराधियों के कई तरीकों से आपकी जेब खाली कर सकते हैं खाली। अपराधी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करवाने का झांसा देकर ठग लेते हैं।
  • डेढ़ सौ के लालच में सात करोड़ गंवाए, इंजीनियर और बीटेक, एमटेक बने शिकार
  • अपराधी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करवाने का झांसा देकर ठग लेते हैं
  • जानें साइबर अपराधियों के 10 तरीके जो कर रहे जेब खाली

इंदौर। साइबर ठगी के मकड़जाल में पढ़े-लिखे भी फंस रहे हैं। आनलाइन काम करके प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ रुपये कमाने के लालच में एमटेक, बीटेक और इंजीनियर सात करोड़ रुपये गंवा चुके हैं। यह खुलासा साइबर सेल की जांच में हुआ है। ठगी की शुरुआत इंस्टाग्राम पर हुई़, जो बाद में टेलीग्राम पर आकर रुकी। ज्यादातर मामलों में विदेशी नंबरों का इस्तेमाल हुआ है।

लालच देकर फंसाते हैं जाल में
एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, इंदौर में साइबर पुलिस को जनवरी से 20 नवंबर तक करीब 100 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। साइबर अपराधी पार्ट टाइम जाब के बदले पैसे कमाने का लालच देते है। आमतौर पर चैटिंग करने वाली आइडी पर आकर्षक युवतियों के फोटो लगे होते हैं, जो खुद को किसी कंपनी की सीईओ या फाइनेंस एक्सपर्ट बताती हैं। शुरुआत में वीडियो पर लाइक करवाने काम काम बताकर प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ रुपये कमाने का का प्रलोभन दिया जाता है। टास्क पूरा करने पर यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने को कहा जाता है। इस काम के बदले एक-दो बार तो डेढ़ सौ-दो सौ रुपये मिल जाते हैं।

निवेश करने का झांसा
फिर और आगे बढ़ते हुए ठग कुछ दिन बाद ही कंपनी में निवेश करने का झांसा देते हैं। इसके लिए ठग गिरोह से जुड़े सदस्य ही ग्रुप में स्क्रीन शाट साझा कर बताने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने लाखों रुपये कमा लिए हैं। जो कोई भी निवेश करके कम से कम एक हजार रुपये रोज कमाने की ठगों की स्कीम पर विश्वास कर लेता है। उसके बैंक खाते से साइबर अपराधी जानकारी लेकर पूरा रुपया निकाल लेते हैं। एसपी के मुताबिक, हाल ही में हुई जांच के दौरान पता चला कि ठगी का शिकार होने वालों में 50 प्रतिशत तो पढ़े-लिखे लोग हैं। अकेले साइबर सेल ही चार करोड़ रुपये वापस करवा चुकी है।

सावधान : साइबर अपराधियों के 10 तरीके कर रहे जेब खाली
ठग परिचित बनकर काल करते हैं। मुसीबत में होने की बात बोलकर ई-वालेट के माध्यम से रुपये जमा करवा लेते हैं।
टेलीग्राम चैनल पर ट्रेडिंग का प्रलोभन देकर जाल में फंसाते हैं। अपराधी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करवाने का झांसा देकर ठग लेते हैं।

ठग काल करके बताता है कि खाता नंबर गलत होने से रुपये आ गए हैं। शक न हो, इसलिए मैसेज भी दिखाता है। बातों में उलझाकर रुपये जमा करवा लेता है।

गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर बात करते हैं। ओटीपी लेकर रुपये निकाल लेते हैं।
बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज भेज देते हैं। लोग उस नंबर पर काल कर रुपये जमा करवा देते हैं।
क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पाइंट, सालाना चार्ज, लिमिट बढ़ाने और पिन जनरेट करने का झांसा देकर रुपये निकाल लेते हैं।
आर्मी अधिकारी बनकर ठगी के मामले भी सामने आए हैं। कई मामलों में ठगों ने कुछ डाक्टरों को स्टाफ का उपचार करवाने की बात बोलकर भी ठगा है।

अश्लील फिल्म देखते हुए वीडियो बनाकर ठगा जाता है। बदनामी के डर से कई लोग आत्महत्या भी कर चुके हैं।
बीएसएफ अधिकारी बनकर ठगी होने लगी है। डिफेंस अकाउंट का बोलकर क्यूआर कोड स्कैन करवा लेते हैं।
केंद्र और राज्य की योजनाओं का झांसा देकर ठगी होने लगी है।

10 महीने में तीन हजार शिकायतें साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इस साल अपराध शाखा के पास तीन हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। पुलिस चार करोड़ से अधिक की राशि लोगों को वापस करवा चुकी है। बुधवार को ही पुलिस ने 10 आवेदकों को 8 लाख 74 हजार रुपये वापस करवाए हैं।
निमिष अग्रवाल, डीसीपी (अपराध), इंदौर, मप्र

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 50 मिनट पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 52 मिनट पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑