
इंदौर के रावजी बाजार पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके होने वाले पति के खिलाफ छेड़छाड़ ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सगाई टूटने के बाद नाराज होेकर युवती के फोटो ओर वीडियो वायरल कर दिए।पुलिस ने आरोपी से इंस्ट्राग्राम आईडी से सभी फोटो ओर वीडियो डिलीट करवाए है।
रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक साउथ तोड़ा में रहने वाली 19 साल की युवती की शिकायत पर अशफाक पटेल निवासी खजराना के खिलाफ छेड़छाड़ ओर धमकी के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि अशफाक से शादी की बात चल रही थी। दोनो कई बार घूमने गए। इस दौरान फोटो ओर वीडियो लिये जो अशफाक के पास थे। उसका व्यवहार ठीक नही था तो परिवार के लोगो ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद अशफाक धमकाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसकी इंस्ट्राग्राम आईडी का पासवर्ड ओर जानकारी अशफाक को थी। सोमवार को उसने इस पर फोटो ओर वीडियो अपलोड़ कर उसे धमकाया। जब पीड़िता को यह बात पता चली तो उसने अशफाक को कॉल किया तब उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले में पुलिस को शिकायत की। जिस पर अशफाक से आईडी से सभी फोटो हटवाए गए।
