इंदौर । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में रहने वाले 20000 नागरिकों ने आज अपने विधायक संजय शुक्ला के साथ फाग उत्सव मनाया । इस दौरान आज बिरज में होली रे रसिया सहित कई भजनों पर नाचते गाते और झूमते हुए फाग उत्सव का आनंद लिया ।
विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आज दोपहर में अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए फाग उत्सव का आयोजन किया गया । यह फाग उत्सव किला मैदान चौराहा पर स्थित सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के मैदान में आयोजित किया गया । इस उत्सव में भाग लेने के लिए उत्साह से भरे हुए क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिक और माताएं – बहने आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंचे । प्रसिद्ध भजन गायक गन्नु महाराज के द्वारा भगवान राधा कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी गई । इस प्रस्तुति में गाए जा रहे भजन का आनंद लेते हुए श्रद्धालु झूम उठे । उन्होंने इन भजनों पर नाचते गाते और थिरकते हुए फाग उत्सव मनाया । इन नागरिकों के साथ विधायक संजय शुक्ला भी मौजूद थे । सभी ने भगवान राधा कृष्ण की भक्ति करते हुए जमकर फाग खेला ।
इस आयोजन में विधायक विशाल पटेल, पंडित कृपाशंकर शुक्ला, राजेश चौकसे, अनिल यादव, प्रवेश यादव, दीपू यादव ,अरविंद बागड़ी, विनय बाकलीवाल , चिंटू चौकसे , साक्षी शुक्ला , प्रवेश यादव , मदन यादव , प्रेम खड़ायता , पार्षद अनवर कादरी, सादिक खान ,शिवम यादव, केके यादव, मनजीत टुटेजा, बलराम परिहार , प्रमोद द्विवेदी , सुनील गोधा मनोज तोमर, रमेश बिंजवा, शैलेश गर्ग , राकेश यादव ,संजय बाकलीवाल, सनी राजपाल , देवेंद्र यादव , राजकुमार टॉक, अमित चौरसिया , संतोष गौतम , मनोहर धवन , ठाकुर जितेंद्र सिंह, कपिल सोनकर, लीलाधर करोसिया , अमित पटेल , भूपेंद्र चौहान , चंद्रकला मालवीय , मनीषा शिरोडकर , किरण जीरेती , साधना भंडारी , भारती टॉक, सचिन चौहान, शशि यादव , रीता ठाकरे मौजूद थे ।
