मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन आज , योजना के तहत कन्या को शासन द्वारा 38000/- की उपहार सामग्री एवं 11000/- की राशि वधू को अकाउंट पेयी भुगतान 80 जोड़ों का विवाह चिमन बाग मैदान पर संपन्न होगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर दिनांक 25 फरवरी 2023। शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ प्रभारी श्री मनीष शर्मा मामा ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं निः शक्तजन कल्याण विभाग एवं नगर पालिक निगम, इन्दौर के माध्यम से महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देशन में दिनांक 27 फरवरी 2023 सोमवार को सुबह 11:00 बजे चिमन बाग मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर विधायक गण, समस्त महापौर परिषद सदस्य, पार्षद गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ प्रभारी श्री मनीष शर्मा मामा ने बताया कि सामुहिक विवाह सम्मेलन के तहत मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन निकाय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, विवाह संपन्न कराने पर प्रत्येक कन्या को शासन द्वारा 38000/- की उपहार सामग्री एवं 11000/- की राशि वधू को अकाउंट पेयी भुगतान की जायेगी। चिमन बाग मैदान पर आयोजित उक्त समारोह में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा!

Exit mobile version