लसूडिया पुलिस की कार्रवाई अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपी हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूडिया पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं उसके साथी मौके से भागने में सफल हो गए जिनकी तलाश की जा रही है आरोपी के पास से एक पिस्टल एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम द्वारा बताया गया कि लसूडिया पुलिस को सूचना मिली थी कि निपानिया क्षेत्र में कुछ बदमाश अवैध हथियार के साथ खड़े हुए हैं सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग गए वहीं पवन नामक एक आरोपी पुलिस के हाथ लगा है जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके बैग में से एक पिस्टल एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है और उसके अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है

Exit mobile version