शासकीय कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर से जन जागरण रैली निकाली।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

5 दिसंबर को पूरे देश में विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है जहां मिट्टी के संरक्षण को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जहां इसी कड़ी में शासकीय कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर से जन जागरण रैली निकाली।

शासकीय कृषि महाविद्यालय के मौसम अनुसंधान विशेषज्ञ डॉक्टर एच एल कपाड़िया ने बताया कि मिट्टी का हमारे जीवन में बहुत महत्व है मिट्टी के संरक्षण करने और पेड़ों की कटाई रोकने सहित पर्यावरण बचाने को लेकर मंगलवार को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा पिपलियाहाना सड़क स्थित कॉलेज परिसर से जन जागरूकता रैली निकाली गई जो की विभिन्न मार्ग से होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में मृदा संरक्षण के संदेश लिखित शक्तियों को हाथ में लेकर जमकर नारे लगाए। वही सभी ने आमजन से मिट्टी संरक्षण के लिए अपील भी की है। आपको बता दें कि 2002 में IUSS याने के अंतरराष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ द्वारा विश्व मृदा दिवस मनाने की सिफारिश की गई थी, जहा AFO सम्मेलन में 20 दिसंबर 2013 में 68 वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में सर्वसम्मति से विश्व मृदा दिवस मनाने की आधिकारिक घोषणा की गई।

Exit mobile version