सीएम शिवराज का बड़ा बयानः मैं पहले कभी न मुख्यमंत्री का दावेदार था न आज हूं, मोदी हैं हमारे नेता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2023/12/%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%AE-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%83-%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%AD%E0%A5%80-%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%A5%E0%A4%BE-%E0%A4%A8-%E0%A4%86.mp4

 भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम आने और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सीएम के चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज है। राजनीतिक गलियारे में अगले सीएम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पहले कभी न मुख्यमंत्री का दावेदार था न आज हूं। मोदी हमारे नेता हैं। कहा कि मैंने हमेशा कार्यकर्ता की तरह काम किया है। बीजेपी मुझे जो भी काम देगी
मैं समर्पित भाव से वह काम करूंगा।

CM पद पर फैसले से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने मुझे जब जो कहा और जितना मुझ में सामर्थ्य था उस सामर्थ्य को झोंक कर ये सब काम पूरा करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री का दावेदार ना पहले कभी रहा और ना आज हूं। एक कार्यकर्ता के नाते पार्टी मुझे जो भी काम देगी उस काम को समर्पित भाव के साथ पार्टी के लिए करता रहूंगा।

Exit mobile version