राजपूत समाज के लोगों ने दोनों महापुरुषों की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रैलियां निकाली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजपूत गौरव महाराणा प्रताप और बुंदेलखंड केसरी छत्रसाल जयंती के अवसर पर राजपूत समाज के लोगों ने दोनों महापुरुषों की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रैलियां निकाली।

महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में करणी सेना भारत के अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम और संरक्षक राजू भदोरिया द्वारा शहर के बापट चौराहे से छत्रसाल प्रतिमा ताला भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में राजपूत समाज सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित हुए। विजय नगर होते हुए बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर पहुंची जहा रैली का ढोल, ताशे डीजे के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह गौतम ने कहा की आज महाराणा प्रताप और छत्रसाल जयंती के अवसर पर समाज बंधुओं ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और जमकर जयकारे भी लगाए। इस दौरान समरेंद्र सिंह चौहान, दरबार सिंह बुंदेला, शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, जितेंद्र सिंह पवार, किशोर सिंह सिकरवार, गोलू ठाकुर, गौरव जी चौहान और हर्षित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आपको बताना चाहेंगे कि शासन द्वारा 22 मई को महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है।

Exit mobile version