इंदौर महापौर से मिले तुलसी नगर रहवासी संघ, कॉलोनी को वैध कराने की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर की 100 अवैध कॉलोनियों को वैध करने जा रहे हैं इसी आस में सोमवार को इंदौर के तुलसी नगर के रहवासी संघ महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सचिवालय मिलने पहुंचे जहां उन्होंने तुलसी नगर को भी वेद कराने की मांग की,, वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तुलसी नगर के रहवासियों की समस्याओं को सुना और जल्द ही तुलसी नगर को वैध कराने का आश्वासन दिया।

दरअसल पिछले 10 वर्षों से इंदौर के तुलसी नगर रहवासी अपनी कॉलोनी को वैध कराने की जद्दोजहद में लगे हुए थे वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर की 100 कालोनियों को अवैध से वैध कराने के सर्टिफिकेट 23 मई को देने जा रहे हैं इसी को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में तुलसी नगर के रहवासी महापौर सचिवालय पहुंचे जहां महापौर में रह वासियों की समस्या सुने उन्होंने कहा कि तुलसी नगर एक ऐसी कॉलोनी है जिसने एक अभियान लेकर अपने आप को वैध कराने का संघर्ष किया है लेकिन नजूल की एनओसी देर से आने से और कुछ लेआउट बनाने के कारण पहली सूची में नहीं आ पाई थी लेकिन महापौर ने कहा कि अगले 3 दिन में तुलसी नगर के लेआउट जारी करने के अधिकारियों को निर्देशित किया जिस पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति बुलाई जाएगी जिसका तय सीमा में आपत्ति लगाई जा सकती है और तय सीमा में आपत्तियों का निराकरण करके तुलसी नगर को अलग से वैध करके उसका प्रमाण पत्र देने का काम किया जाएगा।

वही तुलसी नगर रहवासी संघ अध्यक्ष ने कहां के आज से 3 दिन बाद तुलसीनगर का लेआउट जारी होगा और 15 दिन में दावा आपत्ति बुला लेकर 101 नंबर का वैध कालोनी का सर्टिफिकेट तुलसी नगर को देने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि पिछले 11 वर्षों से तुलसी नगर के निवासी अपनी अवैध कॉलोनी को लेकर संघर्ष कर रहा है जहा महापौर पुष्यमित्र भार्गव निवासियों को रहवासियों को आश्वासन दिया।

Exit mobile version