पराक्रमी वीर महाराणा प्रताप की जयंती पर राजपूत समाज द्वारा नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली! शोभायात्रा तारण तरण पाठशाला से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची जहां पर राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया! नगर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया! इस शोभायात्रा में जिले भर के राजपूत समाज के बंधु शामिल हुए! महिला विंग की राजपूतानी भी शामिल हुई!
