इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक युवक अपने मोबाइल पर बात करते हुए घर की ओर जा रहा था तभी दो बदमाश पीछे से आए और मोबाइल छीनकर भागने लगे जिसके एक चोर बाइक से गिर गया जिससे आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया और पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहा नरेंद्र वसुनिया योग गुरु नानक कॉलोनी का रहने वाला है और यह युवक लाल बाग के पास आरटीओ रोड से अपने घर की ओर जा रहा था तभी पीछे से दो बदमाश पल्सर मोटरसाइकिल से आए और मोबाइल छीन कर भाग रहे थे जिसमें से एक व्यक्ति बाइक से नीचे गिर गया जिसे पब्लिक की मदद से पकड़ा गया वही पूछताछ मैं आरोपी ने बताया कि वह अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है और उसके साथी की तलाश कर रही है
