✓क्राईम ब्रांच व थाना तुकोगंज की संयुक्त कार्यवाही में 01 आरोपी गिरफ्तार ।
✓ आरोपी आटो रिक्सा चालक से करीबन 2 लाख रुपए के सोने के जेवरात बरामद ।
✓ कुछ दिनो पूर्व फरियादिया इन्दौर उज्जैन घूमने के लिये आई थी , इस दौरान आटो रिक्सा चालक ने 56 दूकान के पास फरयादिया के बैग से चुरा लिये थे सोने के गहने ।
✓ फरियादिया की फ्लाईट होने से तुरंत उसको फ्लाईट से जाना था वापस इस कारण नही करा पाई थी रिपोर्ट ।
✓फरयादिया और ऑटो चालक आरोपी पहले से फेसबुक फ्रेंड थे , जिसका फायदा उठाकर , झूठे विश्वास में लेकर बैग से आभूषण चोरी की वारदात को दिया था अंजाम।
क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा संपत्ति संबंधित अपराधो में आरोपियों की लगातार धरपकड की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच टीम को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई थी कुछ दिनो पूर्व 56 दूकान इन्दौर पर से एक आटो चालक ने सवारी के बेग से सोने के जेवरात चोरी किये है , सवारी की फ्लाईट होने से रिपोर्ट नही कर सकी थी व वह वापस अपने गन्तव्य को चली गई है । जिसपर क्राईम ब्रांच ने मुखबीर के बताये स्थान घेराबंदी कर संदेही आटो चालक व्यक्ति को पकडा जिसका नाम पता नाम (1). समीर खांन पिता यूसूफ खांन नि. नेहरु नगर नागझीरी उज्जैन हाल मुकाम सदर बाजार इन्दौर का होना बताया ।
आरोपी से पुछताछ करने पर दिनांक 30/07/23 को आटो रिक्सा चलाने के दौरान बाहर से आई एक महिला के बेग से सोने के जेवरात चोरी करना कबूल किया । उक्त चोरी के बारे मे पता करने पर थाना तुकोगंज इन्दौर मे ई– एफ.आई.आर. पंजीबध्द होना पाई गई।
फरियादिया से सम्पर्क कर जानकारी लेने पर पता चला कि फरियादिया मूल रुप से अण्डमान निकोबार दीप समूह की रहने वाली है वह दिनांक 27/07/23 को वह इन्दौर उज्जैन में घूमने के लिये आई थी , दिनांक 30/07/23 को फरियादिया को वापस फ्लाईट से जाना था , उसी रात में वह 56 दूकान इन्दौर में घूमने के लिये आई थी जहां उसने आटो किराये से किया था ऑटो चालक आरोपी फरयादिया का फेसबुक फ्रेंड था जिसपर विश्वास होकर, आटो में रखे बेग से आरोपी चालक समीर ने सोने के जेवरात चुरा लिये थे , फिर फरियादिया की फ्लाईट का समय होने से फरियादिया पुलिस में रिपोर्ट नही कर सकी थी , फरियादिया ने अण्डमान निकोबार पहुचकर जरिये म.प्र.शासन की साईट पर ई–एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी जिसपर थाना तुकोगंज पर असल अपराध पंजीबद्व किया गया था ।
आरोपी से के कब्जे से 02 सोने की चैन , 02 कान के टाप्स , 01 नाक की बाली कुल -30 ग्राम वजनी (कीमत करीब 2 लाख रुपये ) के बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना तुकोगंज पुलिस के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
