इंदौर के खजराना क्षेत्र में दो बदमाशों के गुटों में नशे और अवैध कारोबार को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद जब एक पक्ष कि शिकायत पर थाने मे प्रकरण दर्ज किया गया तो इस बात से नाराज़ होकर आरोपियों नें दोबारा विवाद कर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
जोन 2के एडीशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि खजराना क्षेत्र केराजीव नगर बड़ला का यह मामला है। यहां पर दो गुटों के बीच में नशे करने को लेकर और नशे के बाद में विवाद हुआ था जिसमें एक पक्ष में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसी से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया था जिसमें पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धारा 307 एवं अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस नें इस मामले में सद्दाम पिता सलीम अब्बासी कि की शिकायत पर शफीक उर्फ़ भंडारी, इमरान, मंजर,मोनू और सुल्तान के खिलाफ 307 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में इन बदमाशों का नशे को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है यह लोग नशा भी करते हैं और नशे का अवैध कारोबार भी करते हैं।
