एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास असफल हुआ बदमाश सीसीटीवी फुटेज मैं बदमाश कैद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर की पलासिया थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया है। लेकिन वह इस प्रयास में वह सफल नहीं हो पाया अगले दिन बैंक के अधिकारियों नें क्षतिग्रस्त एटीएम देखा तो पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के जहां आनंद बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम में 30 सितंबर की रात में एक बदमाश द्वारा आत्म को लोहे के सरिया से तोड़ने एवं खोलने की कोशिश की गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बाकायदा एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि बदमाश नें एटीएम मशीन को लोहे के सरिये से खोलने का काफी प्रयास किया जब वह प्रयास में सफल नहीं हुआ तो आखिरकार वहां से फर्रार हो गया।

पलासिया थाने के एसआई डाबी के अनुसार इस घटना के सीसीटीवी फुटेज मैं बदमाश कैद हो चुका है और उसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version