✓आरोपियों के कब्जे से, थाना बाणगंगा क्षेत्र से चुराई हुई मोटर साईकल बरामद ।
✓ आरोपीगण नशे में धुत होकर करते थे वाहन चोरी, इन्दौर शहर में ही बेचने की थी तैयारी ।
✓ आरोपीगणों पर पूर्व में भी दर्ज है आपराधिक प्रकरण ।
क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार चोरी के वाहन क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि दो लडके मरीमाता चौराहे पर चोरी की पेंशन प्रो मोटर साईकल से घूम रहे है तथा इसे बेचने की फिराक में हैं । जिसपर क्राईम ब्रांच व थाना बाणगंगा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिनसे नाम,पता पुछा तो उन्होने अपना नाम (1) जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता द्वारकाप्रसाद उर्फ पप्पू बागड़ी,चौहान नि. यादव नगर बाणगंगा इन्दौर व (2).मुकुल उर्फ गोलू पिता हुकुमचंद वर्मा नि.न्यू गोविंद कॉलोनी बाणगंगा इन्दौर का होना बताया ।
उक्त आरोपियो से पेंशन प्रो मोटर साईकल जप्त कर, आरोपीयो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना बाणगंगा पुलिस के द्वारा की जा रही है।
