देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

मैडम बेटू तुमको प्यारा है, लेकिन बच्चों ने क्या बिगाड़ा है

विरोध -छात्रावास की मेस और किचन में भी घूमता है श्वान, अभाविप ने किया विरोध।

Abhishek Raghuvanshi13 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • विरोध -छात्रावास की मेस और किचन में भी घूमता है श्वान, अभाविप ने किया विरोध।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडीसी) में विभागाध्यक्ष डा. नम्रता शर्मा के पालतू श्वान ‘बेटू’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वे ड्यूटी के दौरान विभाग में श्वान को भी रख रही हैं। वर्षों से यह सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक छात्र पर श्वान ने हमला कर दिया। छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्र नेताओं ने देअवि के प्रशासनिक कैंपस में विरोध में पोस्टर लगाए हैं।

डा. शर्मा विभाग की हेड के साथ बालिका छात्रावास की चीफ वार्डन भी हैं। जर्मन शेफर्ड नस्ल का उनका श्वान छात्रावास में उनके आवास से लेकर विभाग तक में साथ ही रहता है। बीते दिनों कुछ छात्राओं ने शिकायत की थी कि छात्रावास में श्वान के आतंक से वे परेशान हैं। छात्रावास की मेस और किचन में भी ‘बेटू’ घूमता है। इससे डर के साथ खाने की गुणवत्ता को लेकर भी शंका बनी रहती है।

दो कर्मचारी सेवा में
इस बीच अब राजफाश हुआ है कि एचआरडीसी विभाग के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी ही डा. शर्मा ने बेटू की सेवा में लगा दी है। छात्रावास से विभाग तक रोज ये कर्मचारी बेटू को अपनी गाड़ी पर विभाग में लाते हैं। दिनभर विभाग में श्वान की मिजाजपुर्सी करना और उसे विश्वविद्यालय में घुमाना उनका काम है। गौरव और सुरेश नाम के कर्मचारियों से करवाई जा रही श्वान की सेवा को भी छात्र नेताओं ने मुद्दा बना लिया है। अभाविप के सार्थक जैन ने वीडियो जारी कर दिया है। इसमें विभाग में मौजूद श्वान को संभालते कर्मचारी और उसका वीडियो बनाने के दौरान डा. शर्मा मोबाइल कैमरा पकड़ती और बहस करती नजर आ रही हैं। डा. नम्रता शर्मा का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

कैंपस में लगे पोस्टर
डा. शर्मा के पालतू श्वान को लेकर छात्र संगठनों ने अनोखा प्रदर्शन किया। एनएसयूआइ के यश यादव व कार्यकर्ताओं ने देअवि के प्रशासनिक कैंपस में डा. शर्मा और उनके श्वान की तस्वीर वाले पोस्टर लगा दिए। कुलपति कक्ष के बाहर से लेकर कैंपस में जगह-जगह लगाए पोस्टर में छात्र नेताओं ने लिखा था- ‘मैडम बेटू तुमको प्यारा है बच्चों ने क्या बिगाड़ा है’। अभाविप के सार्थक जैन ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

अभाविप की शिकायत पर जांच कमेटी बनाई जा रही है। श्वान को दफ्तर में लाने, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की शिकायत पर हेड के कथन लिए जा रहे हैं।

-डा. अजय वर्मा, रजिस्ट्रार

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 7 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले
↑