इंदौर दिनांक 20 जनवरी 2023। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल में से एक बिजासन मंदिर में विकास कार्यो के साथ ही मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंच मार्ग के संबंध में निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री मनोज पटेल, महापौर परिषद सदस्य श्री अश्विनी शुक्ल, श्री निरंजनसिंह चैहान व अन्य उपस्थित थे।
महापौर श्री भार्गव ने बताया कि वर्तमान में बिजासन मंदिर तक पहुंचने हेतु एअरपोर्ट के सामने से मार्ग है, जिसका श्रद्धालुओ द्वारा बिजासन मंदिर तक पहुंचने के लिये उपयोग किया जाता है, किंतु एअरपोर्ट पर बढती यात्रियो की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए, एअरपोर्ट की पार्किंग का विस्तार किया जाना है।
महापौर श्री भार्गव द्वारा एअरपोर्ट की पार्किंग के विस्तार तथा निर्माण कार्य के दौरान एअरपोर्ट के सामने से बिजासन मंदिर तक के पहुंच मार्ग बंद होने से श्रद्धालुओ को बिजासन मंदिर के दर्शन के लिये केन्द्रीय विद्यालय के पास से मंदिर तक पहुंच मार्ग के निर्माण करने के संबंध निरीक्षण किया जाकर, आवश्यक कार्य योजना बनाकर पहुंच मार्ग निर्माण करने के संबंध में संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
