ट्रक कंटिग कर मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य शातिर आरोपी सहित 06 आरोपी क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में धराए

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
  • आरोपियों के द्वारा गुजरात, सुरेंद्रनगर जिले के थाना लिमडी क्षेत्र से 01 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ट्रक कटिंग कर चुराए थे।
  • आरोपीयो के कब्जे से ट्रक कंटिग के ब्रांडेड कंपनियों के 263 मोबाईल व टैबलेट जप्त ।

इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में संपत्ति संबंधी वारदातों, चोरी तथा ट्रक कंटिग, आदि संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं इनमे लिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी वारदातों की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को निर्देशित किया गया ।

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस को सूचना मिली थी कि गुजरात राज्य के सुरेंद्र नगर जिले में थाना लिमडी क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों के द्वारा ट्रक कटिंग कर 01 करोड़ से अधिक कीमत के ब्रांडेड कंपनी के महंगे मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसपर फरियादी के द्वारा अपराध धारा 379 का अपराध संबंधित थाने पर पंजीबद्ध कराया गया था।

उक्त प्रकरण में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना व तकनीकी जानकारी निकलकर गुजरात पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी (1).संतोष सिंह कंजर निवासी मखाबाद जिला शाजापुर, (2). शाजिद अंसारी निवासी चोक आजाद नगर इंदौर, (3). वकील अहमद नि आजाद नगर इंदौर, (4).पिंटू राठौर निवासी सिंगापुर टाउनशिप देवास नाका इंदौर,(5).जावेद निवासी देवास (6).अंसार अहमद निवासी श्रीनगर काकड़ इंदौर को पकड़ा।

आरोपियों के कब्जे से मिली मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते आरोपी देवास कंजर गिरोह के होकर योजना बनाकर जिला सुरेंद्र नगर के थाना लिमडी क्षेत्र में ट्रक कटिंग कर 01 करोड़ से अधिक कीमत के 52 बॉक्स जिसमे ब्रांडेड कंपनी के मोबाइल,टैबलेट आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करना व उक्त अपने साथी आरोपियों के माध्यम से बाजार में बेचने की योजना बनाना कबूला किया।

- Advertisement -

आरोपियों में जावेद और अंसार अहमद पहले भी देवास के कंजरो से माल सस्ते में खरीदने के अपराध में बंद हो चुका है एवं आदतन आरोपी अंसार अहमद जिला रतलाम का निगरानी बदमाश होकर उसके विरुद्ध 06 अपराध पहले से पंजीबद्ध है और कई साल की सजा एनडीपीएस एक्ट में काट चुका है उसके बाद इंदौर शहर में आकर रहने लगा था।

आरोपियों के कब्जे से ब्रांडेड कंपनी जैसे Mi, apple, Lenovo, आईटेल आदि कंपनी के 263 मोबाइल व टैबलेट पकड़कर उक्त मशरूका को जप्त करने सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना जिला सुरेंद्र नगर (गुजरात) के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version