क्राईम ब्रांच इंदौर ने 02 कुख्यात जिलाबदर बदमाश को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • दोनो आदतन आरोपी थाना बाणगंगा क्षेत्र के है सूचीबद्ध बदमाश।
  • जिसमे आरोपी मोंटू के विरुद्ध के विभिन्न थानों में पूर्व के 07 अपराध एवं आरोपी शुभम के विरुद्ध 08 अपराध पहले से है पंजीबद्ध ।
  • आरोपी की आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त (नगरीय) इंदौर द्वारा आरोपी दीपेश उर्फ मोंटू को 09 माह एवं आरोपी शुभम को 06 माह के लिये किया था जिलाबदर ।

इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में विभिन्न प्रकरणों में फरार एवं कुख्ख्यात व जिलाबदर बदमाशों की पतारसी एवं धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध ) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर में अपराधो में फरार आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड करने हेतु अपराध शाखा जिला इन्दौर टीम को निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

इसी अनुक्रम में फरार, स्थाई वारण्टियों व जिलाबदर आरोपी की पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि दो जिला बदर बदमाश संदिग्ध अवस्था मे शहर में घूम रहे है। जिस पर क्राईम ब्रांच टीम व थाना बाणगंगा की टीम ने संयुक्त कार्यवाही में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा । आरोपी का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम (1)दीपेश उर्फ मोंटी काले राजगुरु निवासी वृंदावन कॉलोनी इंदौर एवं (2).शुभम उर्फ बाबा जाटव निवाई वाल्मीकि नगर बाणगंगा होना बताया ।

आदतन आरोपी दीपेश उर्फ मोंटी राजगुरु थाना बाणगंगा का शातिर बदमाश होकर इसके विरुद्ध थाना बाणगंगा, थाना छत्रीपूरा,थाना भवरकुआ, थाना मल्हारगंज आती में NDPS एक्ट,आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट, जान से मरने की धमकी, लड़ाई झगड़े, जैसे गंभीर 07 प्रकरण पहले से पंजीबध्द है ।

आदतन आरोपी शुभम थाना बाणगंगा का शातिर बदमाश होकर इसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट, जान से मरने की धमकी, लड़ाई झगड़े, जैसे गंभीर 08 प्रकरण पहले से पंजीबध्द है ।

- Advertisement -

आरोपियों की अपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर के द्वारा आरोपी दीपेश उर्फ मोंटी को 09 माह एवं आरोपी शुभम को 06 माह की अवधि के लिये इंदौर एवं सीमावर्ती शहरों की राजस्व सीमा से निष्कासन आदेश पारित कर जिलाबदर किया गया था, किन्तु बदमाश द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया ।

दोनो आरोपीयो के विरुद्ध थाना बाणगंगा के द्वारा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version