इंदौर मल्हारगंज पुलिस ने फिर एक और ऑनलाइन धोखाधड़ी संबंधित मामला दर्ज किया है जिसमें युवक को ऑनलाइन लिंक पहुंचाकर उसके अकाउंट से हजारों रुपए उड़ा दिए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले अभिषेक नामक युवक के साथ फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात हुई है अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उनके पास तीन अज्ञात नंबरों से कॉल आया था और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया था लिंक पर क्लिक करते ही उनके अकाउंट से अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपए कट गए इसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली पुलिस ने फरियादी अभिषेक की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है
