इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में महिला सुसाइड मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है आरोपी द्वारा पीड़िता को प्रताड़ित किया गया था जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी
मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली पल्लवी जाट नामक महिला ने पिछले दिनों अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसे पुलिस ने मर्ग भी कायम किया था और उसकी जांच शुरू की थी जांच में यह तथ्य सामने आए की पल्लवी जाट रोहित नामक युवक के साथ रहती थी रोहित पूर्व में शादीशुदा था और पल्लवी रोहित से शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी लेकिन रोहित शादी करने को तैयार नहीं था क्योंकि वह पूर्व से ही शादीशुदा था जिसके चलते रोहित उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था जिसकी प्रताड़ना से परेशान होकर पल्लवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में पुलिस में रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया है
