युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में फिर एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां महिला के साथ रहने वाले एक युवक ने महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को भी हिरासत में लिया है दरअसल क्षेत्र की रहने वाली महिला आरोपी मोहम्मद जफर नामक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती है आरोपी मोहम्मद जफर ने जब युवती घर में अकेली थी तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दीया जब यह बात पीड़िता ने उसकी मां को बताई तो वह उसे थाने लेकर पहुंची और आरोपी मोहम्मद जफर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version