इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में मजदूर महिला के साथ ठेकेदार द्वारा छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया गया था इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है इस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां बीएसएफ केंपस में निर्माणाधीन मकान में काम करने वाली मजदूर महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी जिसमें महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार सोहराब के खिलाफ मामला दर्ज किया था पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार सोहराब को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
