मिलावटी नकली जहरीली शराब के ठिकाने पर क्राइम ब्रांच की दबिश दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली जहरीली शराब बनाने वाले ठिकाने पर दबिश दी जहां से क्राइम ब्रांच को बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद हुई है वही मौके से खाली बोतल और शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं वही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गांधीनगर क्षेत्र के समर्थ रेजिडेंसी में बड़ी मात्रा में नकली जहरीली शराब का निर्माण किया जा रहा है मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी जहां से पुलिस को बड़ी मात्रा में जहरीली शराब मिली वही शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं वही मौके से दो आरोपी अमित जैन और आनंद जटिया नमक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं आरोपियों ने नकली शराब बनाकर उन्हें आसपास के क्षेत्रों में तस्करी करना भी कबूल किया है वही बड़ी मात्रा में खाली बोतल शराब के रैपर और बोतल के ढक्कन पुलिस ने बरामद किए हैं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि इस तरह का काम कर रहे थे।

Exit mobile version