इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने अपने घर की छत पर जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, वही पुलिस ने इस पूरे मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है, वहीं अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
युवती की आत्महत्या के मामले में हीरानगर पुलिस का कहना है कि युवती द्वारा अपने घर की छत पर 3 फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वही कल उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद हिरा नगर थाने में इस मामले को लेकर मार्ग कायम हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने युवती के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, वहीं अभी तक युवती के पास से कोई सुसाइड नोट ना मिलने के कारण हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
