इंदौर/महू। महू विधानसभा का भारतीय जनता पार्टी द्वारा हितग्राही सम्मेलन डोंगरगांव मंडी परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें महू विधानसभा के हितग्राही को शासन की योजनाओं व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों ने मौजूद कार्यकर्ताओं व हितग्राहियों को संबोधित किया । महू विधायक व पर्यटन व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाओं के जरिए हितग्राही लाभान्वित हुए हैं, हमें हितग्राहियों को योजनाओं के बारे में जानकारी देना है जिससे कि वह जागरूक हो सके और भारतीय जनता पार्टी की विकास की मंशा को समझ सके। सुश्री ठाकुर ने कहा कि महू की अपनी विधानसभा की 21 सदस्य की लाड़ली बहना सेना की लाड़ली बहनों को लठ्ठ चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा वही विधानसभा की 48000 लाड़ली बहने एक एक पौधा लगाकर उन्हें बड़ा कर शुद्ध पर्यावरण में सहभागी बनेगी साथ ही पंचायतों में सप्ताह में एक बार परिवार के साथ सकीर्तन करेंगे ।
हितग्राही सम्मेलन की शुरुआत जिले के अध्यक्ष राजेश सोनकर, कार्यक्रम प्रभारी राय सिंह सेंधव , धार सांसद छतर सिंह दरबार , विधायक व कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर व अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर माल्यर्पण कर की । सम्मेलन में हजारो की संख्या में हितग्राही व कार्यकर्ता शामिल हुए । हितग्राहियों को सांसद छतर सिंह दरबार, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर , प्रभारी राय सिंह सेंधव , मंत्री सुश्री उषा ठाकुर व पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया ।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महू विधानसभा की लाड़ली बहना सेना लाठियांं घुमाकर अब अपनी आत्मरक्षा करने मे बहने भी पीछे नहीं रहेगी वे अब लाठियां चलाकर आत्मरक्षा के गुर सीखेगी ओर सबक भी सिखाएगी । बहने अपनी रक्षा बखूबी कर पाएंगी.।
