✓ शातिर लुटेरे पुलिस थाना लसूड़िया एवं क्राइम ब्रांच इंदौर की संयुक्त कार्यवाही में आए पकड़ में।
✓ आरोपियों से लूटे गए रुपए, बैग एवं अन्य सामग्री तथा अपराध में प्रयुक्त मॉडिफाइड मोटरसाइकिल भी बरामद
✓ आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध मे भी की जा रही है पूछताछ।
इंदौर -पुलिस थाना लसूडिया क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 21/06/23 फरियादी महिला ने रिपोर्ट किया की वह स्कीम नंबर 78 मैं नाइट ड्यूटी के बाद अपने कार्यालय से प्रात करीब 6:00 बजे वापस अपने घर जा रही थी तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के आए जिन्होंने महिला के कंधे पर टंगा पर्स छीना जिससे महिला नीचे गिर गई और घसीटने से महिला को चोट आई और महिला का पर्स लेकर आरोपी भाग गए । रिपोर्ट पर थाना लसूडिया पर अपराध धारा 392, 394 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में डीसीपी जोन 2 श्री अभिषेक आनंद द्वारा एडिशनल डीसीपी श्री राजेश व्यास तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना को स्पेशल टीमें बनाकर बारीकी से सर्चिंग करवा कर आरोपियों का पता लगाने हेतु निर्देशित किया ।
निर्देशों के पालन सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर द्वारा थाना प्रभारी लसूड़िया संतोष दूधी के नेतृत्व टीम गठित कर लगाया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा लगातार घटना स्थल व आसपास के कई सीसीटीवी कैमरे व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जानकारी प्राप्त की गई। जानकारी एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम की सूचना के आधार पर घटना के मुख्य आरोपी पियूष रिमझा निवासी रामकृष्ण बाग कॉलोनी खजराना और अर्पित मंदाद निवासी नंदानगर इंदौर को मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाश उबड़ खाबड़ रास्तों से भागते हुए दीवार कूदने का प्रयास करने लगे जिससे गिर गए जिनको टीम द्वारा घेराबंदी कर कब्जे में लिया गया। गिरने पढ़ने से आरोपियों को चोट लगी, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उपरोक्त पर्स छीनने की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त की गई मोटर साइकिल तथा पीड़िता से छीना गया बैग व ₹2000 विधिवत जप्त किए गए। प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री संतोष दूधी व उनकी टीम के उपनिरीक्षक संजय बिश्नोई, उपनिरीक्षक अरुण मालिक, सउनि भूपेंद्र गुर्जर, आरक्षक नरेश चौहान, आरक्षक प्रणीत भदौरिया, आरक्षक अजय प्रजापति, आरक्षक प्रमोद गिल की सराहनीय भूमिका रही।
