इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जहां एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक को झांसे में लेकर उससे ओटीपी ले लिया और उसके अकाउंट से रुपए निकाल लिए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के हुकुमचंद कॉलोनी का है यहां के रहने वाले पवन शर्मा नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था जिसने उसे उसके अकाउंट में रुपए आएंगे इस बात को लेकर झांसे में लिया और उससे ओटीपी ले लिया ओटीपी लेने के बाद बदमाश द्वारा उसके अकाउंट से 15 हजार रुपए निकाल लिए खुद को ठगा महसूस होने के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
