भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए बस लूटी थी, मुख्य आरोपी के साथ दो नाबालिग भी गिरफ्तार
रिंग रोड से गुरुवार की रात एक बस अपहृत करने वाले तीन आरोपियों को खजराना पुलिस ने पकड़ लिया है। एक आरोपी तो दूसरी बस के चेकर का भाई है, जबकि दो नाबालिग हैं। इनका एक और साथी फरार है।
रिंग रोड से गुरुवार की रात एक बस अपहृत करने वाले तीन आरोपियों को खजराना पुलिस ने पकड़ लिया है। एक आरोपी तो दूसरी बस के चेकर का भाई है, जबकि दो नाबालिग हैं। इनका एक और साथी फरार है। पुलिस ने सभी के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, तिलक नगर पुलिस ने भी इनके खिलाफ एक केस दर्ज किया है।
खजराना पुलिस के अनुसार पकड़ा गया मुख्य आरोपी वरुण पथरोड़ निवासी रवि जागृति नगर और उसके दो साथी हैं। आरोपियों ने बुधवार को पहले एक बस को रोका और उसमें उत्पात मचाया था। फिर पता चला कि जिस बस को रोका है, वह उनके भाई के दुश्मन की नहीं है। उन्होंने दूसरी बस ओम सांई राम ट्रेवल्स को रोका। उसके ड्राइवर और कंडक्टर को पीटने के बाद बस अपहृत कर ले गए। बाद में बस मानवता नगर में छोड़ दी थी।
गुस्से में दोस्तों को लेकर निकल पड़ा
पुलिस के अनुसार वरुण का भाई सौरभ एक बस पर काम करता है। दो दिन पहले सौरभ ने देवास के फरदीन और राजा (दोनों ओम सांई राम के स्टाफ) के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। सौरभ नगर निगम की बस की देखरेख और चेकिंग का काम करता है। उसने बताया था 4 अप्रैल की रात रेडिसन चौराहे के पास सूत्र सेवा बस की सवारी चेक कर रहा था। पीछे से ओम सांई राम बस आई तो उसके ड्राइवर-कंडक्टर इसकी सवारी अपनी बस में बैठा ली। सौरभ ने विरोध किया तो उसे जमकर पीट दिया। साथ ही सौरभ की गाड़ी भी फोड़ दी थी। सौरभ ने शिकायत दर्ज करवाने के बाद यह बात अपने भाई को बताई थी। वह इसी का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों को लेकर गुस्से में आया था।
पहली बस अपहृत करने पर भी दर्ज किया केस
रिंग रोड पर बस लूटने के मामले में तिलक नगर पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है। एसआई सुरेंद्रसिंह ने बताया कि बदमाशों ने ओम सांई बस की गफलत में उसी ट्रैवल की दूसरी बस में तोड़फोड़ कर स्टाफ को पीटा था। पुलिस ने अमित कुमावत निवासी देवास की शिकायत पर सौरभ पथरोड़, वरुण पथरोड़, उसके नाबालिग साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सवारियों को भी पीटने का आरोप
फरियादी ने बताया वे देवास तरफ जा रहे थे, आरोपियों ने कृषि कॉलेज के पास हमारी बस रोकी और बैठ गए। फिर धमकाते हुए बस पासपोर्ट ऑफिस के सामने ले गए। वहां मुझे व हेल्पर इमरान को पीटा। सवारियों को उतारा और बोले यह देवास नहीं जाएगी। कुछ सवारियों ने कहा देवास नहीं जा रहे तो हमें किराया लौटा दो। इस पर आरोपियों ने कुछ सवारियों को भी पीटा। इमरान नजर बचाकर भाग गया। फिर बदमाश मुझे मारते हुए बायपास तक लाए और वैलोसिटी टॉकिज के पास बस सहित छोड़ दिया। इन्होंने मेरा व गाड़ी का वीडियो बनाया, मुझसे बुलवाया कि मेरे साथ कोई मारपीट नहीं की है। लड़के बोल रहे थे कि भिया अपन ने गलत बस अपहृत कर ली है। इस पर उन्होंने वायर निकालकर कैमरा बंद कर दिया था। मैंने कंडक्टर राकेश को कॉल किया, वह मुझे देवास ले गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 6 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 8 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले