बूथ विस्तारक अभियान की बैठक में भिड़े भाजपा पदाधिकारी, चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप
मोर्चा उपाध्यक्ष ने भाजपा नगर अध्यक्ष को की शिकायत।
भाजपा की बूथ विस्तारक योजना को लेकर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के वार्ड-66 में त्रिवेणी कालोनी बगीचे में रखी गई बैठक के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष सन्नी टूटेजा और मंडल महामंत्री पृथ्वी चंदन के बीच तीखी बहस हुई।
भाजपा की बूथ विस्तारक योजना को लेकर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के वार्ड-66 में त्रिवेणी कालोनी बगीचे में रखी गई बैठक के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष सन्नी टूटेजा और मंडल महामंत्री पृथ्वी चंदन के बीच तीखी बहस हुई। बात इतनी बढ़ी कि बैठक के बाद भी दोनों पक्षों के विवाद हो गया। टूटेजा का आरोप है कि बैठक के बाद पृथ्वी अपने साथियों को लेकर आए। बगीचे के बाहर रास्ते में रोक लिया और चाकू दिखाकर धमकाया।
गुरुवार को हुए घटनाक्रम के बाद टूटेजा शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को शिकायत करने पार्टी कार्यालय पहुंचे। नगर अध्यक्ष की गैरहाजिरी में उन्होंने कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा काे शिकायत सौंपी। मंडल महामंत्री पृथ्वी का कहना है कि सन्नी द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं।
बूथ विस्तार को लेकर चल रही चर्चा में वे बेवजह शामिल हो गए। चाकू दिखाकर धमकाने का अारोप निराधार है। संगठन यह नहीं सिखाता। बताया जाता है कि त्रिवेणी कालोनी के बगीचे में बूथ विस्तारक योजना को लेकर चल रही बैठक के दौरान पृथ्वी और सन्नी में बूथ पर काम करने को लेकर बहस हो गई।
पृथ्वी ने बूथ प्रभारी हरीश भाटिया और सहायक से पूछा कि बूथ के लिए कितना काम कर रहे हो, पांच घंटे भी नहीं दे रहो हो। इस पर सन्नी ने पृथ्वी से ही पूछ लिया कि आप खुद कितना समय दे पा रहे हो? इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पृथ्वी ने कहा कि मैंने आपसे तो कुछ प्रश्न ही नहीं किया। आप बीच में क्यों हस्तक्षेप कर रहे हो।
वार्ड संयोजक, समन्वयक और हम मिलकर पूरा समय दे रहे हैं।
वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने दोनों को शांत कर दिया, लेकिन बैठक स्थल के बाहर विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। इस मामले में सिख यूथ एसोसिएशन आफ इंदौर के अध्यक्ष सच सलूजा ने सन्नी का पक्ष लेते हुए कहा कि वे भाजपा के सक्रिय नेता और कार्यकर्ता हैं। उनको सरेआम चाकू अड़ाकर इसलिए धमकाया गया कि वे वार्ड में सक्रिय और टिकट के प्रबल दावेदार हैं।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 21 घंटे पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 1 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 1 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 7 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 7 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 8 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 8 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 8 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 8 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 10 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 21 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 21 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 21 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 22 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 22 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 23 दिन पहले