प्राणी संग्रहालय में जू एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम जाम नगर के ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन भेजे कई जंतू

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द ही दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी, बंदर और एनाकोंडा सहित कई प्रजातियों के सांप देखने को मिलेंगे। इंदौर जू से 5 शेर, 5 टाइगर, 8 घड़ियाल और एक जोड़ी लोमड़ी को जामनगर के ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन भेजा गया.. यहां की 25 सदस्यीय टीम विशेष एनिमल एंबुलेंस से लेकर इंदौर जू से वन्य प्राणी लेकर रवाना हुई।

देश में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीवों के लिये मशहूर इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में आने वाले दिनों में 60 प्रजातियों के 150 पक्षी, बंदर और एनाकोंडा जैसे विशाल रेप्टाइल देखने को मिलेंगे। दरअसल सेंट्रल जू अथॉरिटी के तय मापदंडों के अनुसार इंदौर जू का जामनगर के ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम हो रहा है। इसके तहत इंदौर जू से 5 शेर, 5 टाइगर, 8 घड़ियाल और एक जोड़ी लोमड़ी को जामनगर ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन भेजा गया है । विशेषज्ञों की निगरानी में इंदौर जू से ये वन्य प्राणी रवाना किए गए। इनके बदले नए दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी, बंदर और एनाकोंडा सहित कई प्रजातियों के रेप्टाइल, मैमल्स, बर्ड्स इंदौर जू आएंगे। दरअसल इंदौर जू में बाघ और शेरों की संख्या ज्यादा हो गई है.. ऐसे में इनकी ब्रीडिंग की संभावना और अधिक बढ़ गई थी। इसे देखते हुए सेंट्रल जू अथॉरिटी ने शेर और बाघों का अन्य चिड़ियाघरों के साथ एक्सचेंज करने के निर्देश दिए थे और इसके तहत जामनगर ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम किया जा रहा है।

Exit mobile version