इंदौर में संस्था ज्वाला और हीरालाल पारिख ट्रस्ट का अनोखा अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में संस्था ज्वाला और हीरालाल पारिख ट्रस्ट ने अनोखा अभियान शुरु किया है । दोनो संस्थाए मिल कर निजी व शासकीय अस्पतालो में मरीजो व अटेंडरो के लिये खिचड़ी वितरित कर रहे है इसके लिये संस्था ने दो निसहाए महिलाओं को रोजगार भी दिया है इसके साथ ही समाग्री वितरित करने के लिये भी ऑटो वाले को रोजगार दिया है संस्था विभिन्न अस्पतालो में शुद्ध घी से बनी खिचड़ी मात्र पांत रुपए में देर रही है यह शुल्क भी इसलिये है किसी को यह ना लगे यह खैरात में मिला हुआ भोजन है

फिलहाल संस्था ज्वाला अभी 350 लोगो के लिये खिचड़ी का निर्माण कर रही है आगे संस्था का लक्ष्य पांच सौ लोगो के लिये टिफिन तैयार करने की है संस्था की डॉ. दिव्या गुप्ता व ने बताया कि मरीजो और अटेंडरो के लिये बनाया गया भोजन शुद्ध और सात्विक है इसे ना सिर्फ मरीज और अटेंडर बल्कि अस्पताल का स्टाफ भी यह भोजन कर रहे है और उसकी तारीफ भी कर रहे है शुद्ध घी से बना भोजन सभी के स्वास्थ को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है । इसके साथ ही संस्था असहाय महिलाओं को रोजगार भी दे रही है भोजन बनाने के लिये दो महिलाओं को रोजदार भी दिया है । आगे लगभग पांच सो लोगो को भोजन देने की योजना संस्था की है

Exit mobile version