इंदौर में दहेज संबंधित मामले लगातार सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में इंदौर की महिला थाना पुलिस ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ ही पत्नी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है बता दे पति पुलिसकर्मी पीड़ित महिला से दहेज व अन्य सामान की डिमांड कर रहा था और लगातार परेशान कर रहा था और इसके बाद ही पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की और पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के महिला थाने से संबंधित है महिला थाने पर एक पीड़िता ने अपने पति जो कि पुलिस में ही आरक्षक के पद पर पदस्थ थे और फिलहाल इंदौर के तिलक नगर थाने पर पदस्थ थे वह अपनी पत्नी से लगातार 16 लाख रुपए नगद दहेज के रूप में मांग रहा था साथ ही बुलेट की भी डिमांड कर रहा था वहीं पीड़िता ने कई बार अपने पति और पति के रिश्तेदारों को दहेज नहीं देने की जानकारी दी और विरोध भी किया जिसके बाद पति विकास ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया इसके बाद पीड़ित अपने मायके गई और पूरे मामले की जानकारी दी उसके बाद अपने माता-पिता के साथ आकर महिला थाने पर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई वहीं पुलिस ने भी इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर पति विकास भदौरिया सास सत्यवती भदोरिया और ससुर बलदेव सिंह भदोरिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं पीड़िता की शादी 2016 में हुई थी और कुछ दिनों बाद ही वह लगातार अलग-अलग तरह से पीड़िता को परेशान करने लग गया था।
