पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपित तीन साल के बेटे को लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पति पत्नी के पारिवारिक विवाद में पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया और अपने छोटे बच्चे को लेकर पति घटनास्थल से फरार हो गया पत्नी की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है वही पुलिस पति की तलाश में जुटी है

इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में या दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जब दिनदहाड़े ही पति-पत्नी का शराब को लेकर विवाद हो रहा था अनिल अपनी पत्नी पिंकी से विवाद करा रह था आए दिन शराब पी कर विवाद भी करता था और शराब पीने के पैसे भी मांगता था पत्नी इसका विरोध करती तो पति पत्नी के साथ मारपीट करता था और आज या एक घटना ने बड़ा रूप ले लिया अनिल ने धारदार हथियार से इसी बात पर आक्रोशित होकर पिंकी का गला रेता और अपने छोटे बच्चे को लेकर मौके से भाग निकला मृतिका के तीन बच्चे हैं टीआई के मुताबिक घटना के समय मृतिका महिला की सास भी मौके पर थी और पुलिस मृतिका महिला की सास से भी पूछताछ कर रही है वही पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है

Exit mobile version