इंदौर की चंदन नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी चड्डी बनियान गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

चड्डी बनियान गिरोह के 10 सदस्यों ने हाल ही में पिछले दिनों इंदौर पहुंचकर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन यहां बदमाश गार्डन में मौजूद चौकीदार को बंधक बनाया उसके साथ मारपीट की और खाली हाथ ही भाग निकले थे घटना के बाद से सैकड़ो फुटेज के आधार पर पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेस किया और आखिरकार गुजरात के दाहोद से एक बदमाश को पकड़ कर इंदौर चंदन नगर पुलिस लाइ है

इंदौर की चंदन नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब गुजरात राज्य के दाहोद से चड्डी बनियान का या गिरोह मुख्य बदमाश द्वारा संचालित किया जा रहा था और अलग-अलग राज्यों में या बड़ी-बड़ी घटनाओं को चोरी की वारदातों को अंजाम देकर भाग जाते थे इस गिरोह के 10 नकाबपोश बदमाशों ने पिछले दिनों चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड स्थित एक गार्डन में घुसे कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन वह गार्ड को बंधक बनाया और मारपीट कर भाग निकले थे एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताय कि यह गिरोह पहले घटना वाले स्थान उस स्थान पर पहुंच कर रेकी करते थे या बदमाश इतने शातिर है कि वह घटना किस रास्ते से आकर करना है और किस रास्ते से वापस भागना है यह सब पहले ही रेकी कर लेते थे एक बदमाश पुलिस के हाथ चढ़ा है अब बाकी फरार बदमाशों की पुलिस तलाश में जुटी है

Exit mobile version