इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक लूट का मामला सामने आया है जहां आरोपी द्वारा लिफ्ट लेने के बहाने ट्रक को रोका और आंखों में मिर्ची डालकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर के पास तिरुमला टाउनशिप पहुंच मार्ग का है जहां एक राहुल नामक बदमाश द्वारा लिफ्ट लेने के बहाने एक ट्रक ड्राइवर को रोका और ट्रक में सवार हो गया उसी दौरान आरोपी राहुल द्वारा ड्राइवर की आंखों में मिर्ची झोंक दी जैसे ही ट्रक ड्राइवर अपने बचाव के लिए ट्रक से नीचे उतरा उसी दौरान आरोपी राहुल द्वारा ट्रक में रखे नगदी रुपए लेकर वहां से फरार हो गया इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
