नगर निगम पर प्रदर्शन करने वाले नेता प्रतिपक्ष और उसके अन्य साथियों के खिलाफ एमजी रोड थाने पर मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कांग्रेस द्वारा नगर निगम पर सोमवार को एक बड़ा जंगी प्रदर्शन किया गया था इसमें अपनी कई मांगों को लेकर कांग्रेस के लोगों द्वारा नगर निगम पर प्रदर्शन किया गया था जिसमें पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था पूरे मामले में पुलिस द्वारा जो अनुमति जारी की गई थी उसका उल्लंघन किया गया उसे लेकर एमजी रोड थाने पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

गौरतलब है कि नगर निगम पर सोमवार को एक बड़ा जंगी प्रदर्शन किया गया था जिसमें कांग्रेसियों द्वारा अपनी कई मांगों को लेकर नगर निगम का घेराव किया गया था जहां काफी हंगामा भी हुआ था वहीं पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को शर्त अनुसार अनुमति दी गई थी लेकिन उन अनुमति ओका कांग्रेसियों द्वारा उल्लंघन किया गया जिसे लेकर पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा 186 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

Exit mobile version