प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जाल सभागृह मे संगीत आयोजन संपन्न हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 3 जुलाई 2023 गुरु पूर्णिमा दिवस को जाल सभागृह इन्दौर में शाम 6:30 बजे एक संगीत का आयोजन संपन्न हुआ । प्रदेश संस्कृति विभाग के लता मंगेशकर शासक संगीत महाविद्यालय इन्दौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता मंत्रमुग्ध हुए,,

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रकाश कडोतिया ने बताया कि उक्त आयोजन के प्रमुख अतिथि पद्म श्री डॉ पुरु दाधीच एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री किरण मांजरेकर थे। श्री बालमुकुन्द राव प्रशासनिक प्रभारी ने बताया कि श्री सतीश व्यास एवं साथी संतुर वादन, मुम्बई श्री राज हवलदार एवं साथी बेंगलुरु भरतनाट्यम समूह नृत्य श्री प्रदीप कृष्णन एवं साथी भोपाल ने अपनी प्रस्तुति दी।

Exit mobile version