पेट्रोल डलवाने की बात को लेकर महिलाएं आमने-सामने

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पेट्रोल डलवाने की बात को लेकर महिलाएं आमने-सामने हो गई और इस पूरे विवाद में दोनों ही पक्षों में जमकर विवाद हुआ और इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में एक पक्ष की शिकायत पर संबंधित महिला और पुरुषों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा रोड पर मौजूद एक पेट्रोल पंप पर एक महिला अपनी बेटी के साथ पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंची इसी दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद एक महिला कर्मचारी ने महिला और उनकी बेटी को लाइन में आकर पेट्रोल डलवाने की बात कही इस पर मां और बेटी ने महिला कर्मचारी से विवाद किया और उसके बाद अपने अन्य परिजनों को भी पेट्रोल पंप पर बुला लिया इसके बाद जमकर पेट्रोल पंप पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और एक पक्ष ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी ,पिटाई की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इसके बाद जब पीड़ित पक्ष पुलिस थाने पर शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने नाम मात्र की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है तो वही डीसीपी को जब पूरे मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने पूरे मामले में उचित कार्रवाई कर आने वाले दिनों में और भी धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की बात कही है तो वहीं इस पूरे मामले में हिंदूवादी संगठनों का यह भी आरोप है कि जिन मुस्लिम लोगों ने विवाद किया है उन लोगों ने हिंदू युवती के साथ मारपीट करने के साथ ही नंगा कर जान से मारने की धमकी दी है लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद पुलिस के अधिकारियों का कहना है पूरा ही मामला मात्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लाइन से डलवाने की बात को लेकर विवाद हुआ था और उसी मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

Exit mobile version