कोरोना का कहर देख चुके हमारे भारत देश में अब नए वायरस के पीड़ित सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। जहा केरल में अपना वायरस के सब वेरिएंट JN 1 का पहला मामला सामने आने के बाद इंदौर में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है।
इंदौर कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने इस वाइरस को लेकर बताया कि भारत सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ भी इस मामले को लेकर उनकी चर्चा हुई है। बाहर से आने वाले लोगों में यदि किसी तरह का संक्रमण पाया जाता है तो उन्हें आइसोलेशन किया जा रहा है। कलेक्टर की माने तो फिलहाल प्रशासन सभी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है वही कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल सतर्कता के साथ कार्य करने को लेकर सभी को निर्देशित किया गया है और अब लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
